कटनी ग्रामीण: घूघरा के बाण सागर गांव में आसमानी आफत का कहर: बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, गृहस्थी राख पीड़ित परिवार ने मांगा मुआवजा
बारिश के बीच आसमानी बिजली ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बिजली गिरने से एक मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, घर का सामान जलकर राख हो गया और मकान मालिक को सुनने में भी परेशानी होने लगी। अब पीड़ित परिवार जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहा है। मामला घुघरा के बाण सागर गांव का है, जहां निवासी सुनील कुमार केवट अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे।