डलमऊ: मोहर्रम जुलूस में पहुंचे कोतवाल राघवन सिंह, शांति और सौहार्द बनाए रखने की की अपील
मोहर्रम पर्व के अवसर पर डलमऊ कस्बे के चौहट्टा मोहल्ला में निकाले गए जुलूस में डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जुलूस में मौजूद लोगों से मुलाकात कर उन्हें मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।