कटंगी: चिकमारा मैंगनीज खदान में हैवी ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें, कर्मचारी पर केस दर्ज
कटंगी तहसील के ग्राम चिकमारा में संचालित मैंगनीज खदान में हैवी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मेसर्स आर.बी. श्रीराम एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के एक कर्मचारी के खिलाफ पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने खदान कर्मचारी सुरेन्द्र तरवरे के खिलाफ BNS की धारा 288 के तहत अपराध दर्ज किया है।