पीपलदा: अयाना पुलिस ने मुख्य बाजार में मोटरसाइकिल अड़ने के मामले में मारपीट करने वाले 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jul 25, 2025 जिले के अयाना कस्बे में मुख्य बाजार में मोटरसाइकिल अड़ने की मामूली बात पर एक शख्स के साथ मारपीट करने पर त्वरित कार्यवाही कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटा ग्रामीण ने शुक्रवार रात्रि 8 बजे जारी प्रेसनोट जारी कर बताया कि अयाना कस्बे में मुख्य बाजार में मोटरसाइकिल अड़ने की बात को लेकर अयानी निवासी रामनाथ मीना के साथ मारपीट की गई।