पीपलदा: अयाना कस्बे में मामूली बात पर झगड़ा, 2 गुट आमने-सामने, थाने पर बजरंग दल कार्यकर्ता एकत्रित, कार्रवाई की मांग, बाजार बंद
Pipalda, Kota | Jul 25, 2025 जिले के अयाना कस्बे में मामूली बात पर झगड़ा होने पर 2 गुट आमने सामने हो गए बाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुँच कर थाना अधिकारी को रिपोर्ट देकर मारपीट करने वालो को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही शुक्रवार दोपहर 1 बजे बाजार बंद करवा दिए। अयाना थाना अधिकारी उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि अयानी तिराहे पर मोटरसाइकिल अड़ने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था।