राजगढ़: राजगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से चिड़ावा से गांव आ रहा बाइक सवार युवक गंभीर घायल, रिद्धि-सिद्धी अस्पताल में हुई मौत
Rajgarh, Churu | May 26, 2026 राजगढ़ में रड़वा पुलिया और लंबोर पुलिया के बीच होटल के पास सोमवार शाम 7:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को तेज गति व लापरवाही से वाहन की टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रिद्धि-सिद्धी अस्पताल राजगढ में भर्ती करवाया, जहाँ उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह रामनिवास asi ने 10.30 बजे मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिया है।