पटेरा: पटेरा में नाबालिग बच्ची की मौत के 17 दिन बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, 13 निजी क्लीनिक संचालको को नोटिस जारी...
Patera, Damoh | Jun 8, 2026 पटेरा ब्लाक में लगातार झोलाछाप डॉक्टरों और कथित क्लीनिक संचालको की संख्या बढ़ रही जो आये दिन मरीजो की जान से खिलवाड़ करते हैं,पिछले दिनो एक गलत इलाज से एक नाबालिग बच्ची की मौत मामले में प्रदर्शन और परिजनों के बाद प्रशासन हरकत में आया,पटेरा बीएमओ डॉ आर आर बागरी ने करीब 13 निजी क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी कर चिकित्सा डिग्री,क्लीनिक संबंधित दस्तावेज मांगे।