कोल: खैर रोड पर अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सिर में आई चोट
Koil, Aligarh | May 13, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के खैर रोड की है।जहां अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।जिसके उपरांत घायल को मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया।जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल को उपचार दिया गया।