कोल: जट्टारी में समोसे की दुकान पर खड़े युवक को दबंगों ने गाली-गलौज कर बेवजह पीटा, घायल को जिला अस्पताल पहुँचाया गया
Koil, Aligarh | May 13, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना खैर इलाके के कस्बा जट्टारी की है।जहां समोसे की दुकान पर खड़े टिक्की खा रहे युवक को बेवजह गाली गलौज करते हुए दबंगों ने बेरहमी से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना को अंजाम देकर दबंग मौके से फरार हो गए।इधर घायल ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने घायल को मंगलवार की देर रात करीब 11:00 बजे अस्पताल भेज दिया।