मुज़फ्फरनगर: आधुनिक श्रवण कुमार बना बेटा! मां और चाची को कंधों पर बैठाकर हरिद्वार से लाया गंगाजल, 8 साल बाद दोहराई अनोखी 'श्रवण कथा'
मुज़फ़्फ़रनगर की कांवड़ यात्रा में आस्था और सेवा की अनोखी मिसाल देखने को मिली। शाहपुर के दुल्हेरा गांव निवासी शिवभक्त यशवीर अपनी मां और चाची को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे। करीब 8 साल बाद उन्होंने फिर यह अनोखी श्रवण कांवड़ यात्रा दोहराई। मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और सेवा भावना की सराहना की।