फिरोज़ाबाद: दरगाह हजरत इमामुद्दीन शाह फखरुद्दीन शाह के मजार पर रोजा इफ्तार, रोजे की फजीलत बताई गई
गुरुवार को दरगाह हजरत इमामुद्दीन शाह फखरुद्दीन शाह के मजार पर रोजा इफ्तार कार्यक्रम का गुरूवार दोपहर 12 बजे करीब आयोजन किया गया। कार्यक्रम सज्जाद नसीम सूफी गुलाम समदानी मियां की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर रोजा इफ्तार किया। जिला मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन मियां ने आए मेहमानों का इस्तकबाल किया।