पूर्णिया पूर्व: लालगंज और विक्रमपट्टी के बीच नदी पर बनेगा हाई लेवल पुल, की गई मिट्टी की जांच
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के लालगंज पंचायत अंतर्गत लालगंज गांव से विक्रमपट्टी जाने के बीच जो नदी है उसपर अब हाई लेवल पुल बनने की कवायद शुरू हो गई है, जिसको लेकर ग्रामीण सड़क विभाग के कार्यपालक अभियंता जितेंद्र कुमार व कनीय अभियंता अमजद जमाली के उपस्थिति में मिट्टी की जांच की गई तथा पुल के लेवल की भी जांच की गई। मौके पर पंचायत के मुखिया मोहम्मद असलम भी उपस्थित थे