कानपुर: स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर युवक की हुई मौत
स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। हादसा सीओडी पुल के पास मंगलवार सुबह 10.30 बजे हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि,सीओडी पुल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी पकड़ ली। गाड़ी श्याम नगर निवासी किसी लियाकतअली की है। इस दौरान चालक मौके से फरार हो गया। गाड़ी में भारत सरकार लिखा है।