केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए गए बदलावों को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर चूरू विधायक हरलाल सहारण ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंगलवार को जिला परिषद सभागार में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस ने कभी कोई सकारात्मक काम नहीं किया और जब-जब भारतीय जनता पार्टी ने जनहित की कोई योजना शुरू की, कांग्रेस ने उसका विरोध ही किया है।