मेदिनीनगर (डालटनगंज): 30 जून तक अपात्र लाभुक राशन कार्ड करें सरेंडर, नहीं तो 12% ब्याज सहित होगी वसूली : पलामू डीसी
पलामू जिले में फर्जी और अपात्र राशन कार्डधारकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सभी अपात्र राशन कार्डधारकों को 30 जून 2026 तक स्वेच्छा से अपना राशन कार्ड सरेंडर करने का निर्देश दिया है। प्रशासन के अनुसार जिन परिवारों के पास पांच एकड़ से अधिक भूमि है, चारपहिया वाहन या ट्रैक्टर