मंगलवार की सुबह करीब दस बजे बागपत शहर निवासी नीरज गुप्ता के मुताबिक उन्हें उत्तर प्रदेश उद्योग एवं व्यापारी एकता विकास मंडल द्वारा मंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनका कहना है कि यह दायित्व संगठन के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष पवन गोयल, प्रदेश महामंत्री हरीश कक्कड़ एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष अभिषेक जैन के विश्वास का परिणाम है।