प्रतापपुर: ग्राम केवरा में शराबबंदी की मुहिम तेज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ जुड़ी महिलाएं
प्रतापपुर तहसील के ग्राम पंचायत केवरा में पूर्ण शराबबंदी को लेकर एक सराहनीय पहल शुरू हुई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भुवनेश्वरी राजवाड़े के नेतृत्व में गांव की महिलाएं संगठित होकर इस मुहिम को आगे बढ़ा रही हैं। वे घर-घर जाकर लोगों को शराब के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही हैं और बैठकों के माध्यम से सामूहिक समर्थन जुटा रही हैं।