रहुई: झम्मन बीघा खंधा में शराब बनाने का उपकरण बरामद, 30 लीटर देसी शराब जब्त, एक गिरफ्तार व एक बालक निरुद्ध
Rahui, Nalanda | Jun 25, 2026 रहुई थाना क्षेत्र के झम्मन बीघा गांव स्थित सलवारी-सोनसिकरा खंधा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण के अड्डे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब बनाने में प्रयुक्त दो सिलेंडर, एक चूल्हा समेत अन्य उपकरण, 30 लीटर देसी शराब और एक बाइक बरामद की। मौके से एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। थानाध्यक्ष ललित विजय ने