रामगढ़ चौक: बिल्लो गांव में लगा सहयोग शिविर, 111 प्राप्त आवेदन में से 53 निष्पादित।
बिल्लो में मंगलवार 12 बजे बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। हालांकि सुबह से हो रही रिमझिम बारिश के कारण शिविर में आवेदकों की संख्या उम्मीद से कम रही।बता दें कि शिविर में कुल 17 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे।JDU प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि इस योजना से अब ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।