दीपावली के पर्व को सुरक्षित और खुशहाल बनाने के लिए चायल तहसील प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को पांच बजे एसडीएम अरुण कुमार ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न पटाखा बाजारों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को अग्निशमन यंत्रों और अन्य सुरक्षा उपायों के पालन के सख्त निर्देश दिए।