सदर: प्रयागराज में गर्मी का कहर, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
Sadar, Allahabad | Apr 24, 2026
प्रयागराज में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह होते ही तेज और कड़क धूप निकल जाती है, जिससे दिन चढ़ने के साथ तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। दोपहर तक हालात ऐसे हो जाते हैं मानो आसमान से आग बरस रही हो। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण आम जनजीवन पर गहरा असर पड़ रहा है।शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।