धालभूमगढ़ प्रखंड के केंदबनी ग्राम में जाहेर आयो जुमिद गांवता के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल, स्पोर्ट्स एवं पारंपरिक पाता नाच प्रतियोगिता में गुरुवार को दोपहर 3 बजे उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा