थाना कोतवाली इनायतनगर क्षेत्र के करमडांडा पूरे झलिहन गांव में जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गए एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। गुरुवार को घायल युवक के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।