अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन छेरत में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण
पुलिस कर्मियों को बेहतर टर्नआउट एवं अनुशासन में रहने हेतु किया निर्देशित
अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नवीन रिजर्व पुलिस लाइन छेरत में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी महोदय द्वारा परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक किया गया परेड में उपस्थित समस्त सरकारी वाहनों में दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया तथा उसके इस्तेमाल/रखरखाव हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
▪️ परेड में विभिन्न थानों, कार्यालयों, शाखाओं, पुलिस लाइन के पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए ।
तत्पश्चात नवीन पुलिस लाइन स्थित आवासीय परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए ।
▪️ एसएसपी महोदय द्वारा परेड के उपरान्त
Koil, Aligarh | Jul 31, 2026