उरई: उरई के प्राइवेट अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर काटा हंगामा
Orai, Jalaun | May 23, 2025 गुरुवार व शुक्रवार की देर रात लगभग 2:00 बजे उरई के हाथी मंदिर के पास बने एक प्राइवेट अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं पर जनों ने अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया और मौके पर पुलिस पहुंची जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।