चौथम: चौथम में ओशो के त्रिदिवसीय योग, संगीत, ध्यान शिविर का आयोजन, तैयारियां ज़ोरों पर
चौथम प्रखंड के करूआमोड़ से चौथम जाने वाली सड़क स्थित मधुर मिलन विवाह भवन में ओशो त्रिदिवसीय योग, संगीत एवं ध्यान शिविर का आयोजन आगामी 24 अप्रैल से किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी सिलसिले में रविवार को दोपहर दो बजे उक्त विवाह भवन में आयोजकों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिविर की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।