सांगोद. क्षेत्र में मेगा हाइवे पर भारी यातायात दबाव के चलते चौकी गांव से बपावर खुर्द गांव तक लम्बा जाम लग गया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री जी की कथा के चलते पिछले तीन दिनों से झालावाड़–कोटा मार्ग का ट्रैफिक मेगा हाइवे से बारां होते हुए कोटा की ओर डायवर्ट किया गया है।