सेन्हा: सेन्हा में नाबालिग बच्ची को चाकू का डर दिखाकर एक युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
सेन्हा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को चाकू का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सेन्हा थाना कांड संख्या 68/24 में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की धरपकड़ की कोशिशों में जुट गई है। वारदात नौ अगस्त दिन करीब 11:30 बजे की है।