सेन्हा: सेन्हा थाना परिसर में शान से फहराया गया तिरंगा, थानाध्यक्ष अजित कुमार सहित पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेन्हा थाना क्षेत्र में श्रद्धा भी दिखी और उल्लास भी, प्रेम के साथ स्वतंत्रता दिवस दिवस मनाया गया । ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह झंडारोहण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसी क्रम में सेन्हा थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अजित कुमार ने देश की आन बान और शान तिरंगे को सलामी दी तथा शान से तिरंगे को फहराया।