रादौर: गांव रपड़ी में शिव मंदिर के पास बदमाश एक महिला के गले से 15 ग्राम सोने की चेन और नकदी लेकर हुआ फरार
गांव रपड़ी के शिव मंदिर के पास बदमाश एक महिला के गले से 15 ग्राम सोने की चेन और नकदी लेकर फरार हो गया। रझेडी निवासी महिला ने जठलाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है।