रादौर: रादौर के जठलाना में धड़ले से चल रहा है अवैध खनन, वरयाम सिंह ने अधिकारियों पर कार्यवाही न करने का लगाया आरोप ।
एंटी करप्शन समिति के अध्यक्ष वरयाम सिंह ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा के जठलाना में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है और वहां बनी चौकी से कुछ ही दूर यह खनन हो रहा है, लेकिन अधिकारी मौन रहते हैं पता नहीं उनकी क्या मजबूरी है। इसके लिए कोर्ट में भी एक केस चल रहा है और अब वह जिला उपयुक्त से भी अपील करते हैं कि वह इस और ध्यान दें।