हैदरगढ़: अकनपुर गांव में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस और प्रशासन रेस्क्यू में जुटा, समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है
कोठी थाना क्षेत्र के अकनपुर गांव में रविवार शाम करीब 6 बजे एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। और देर रात तक उसका ड्रामा जारी रहा, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर बैठा है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। युवक ने नीचे एक पर्ची फेंकी थी, जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा था।