सीतापुर: कनवा खेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 12 दिन इलाज के दौरान शनिवार को हुई मौत
कनवा खेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने एक साइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया था। साइकिल सवार घायल हो गया था जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 दिन इलाज चलने के बाद आज शनिवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है अज्ञात वाहन की पुलिस तलाश में जुटी है परिवार वालों का रो रो के बुरा हाल है।