पकड़ीदयाल में गणतंत्र दिवस बना देशभक्ति का महापर्व, स्कूलों में गूंजे देशभक्ति गीत पकड़ीदयाल प्रखंड में देश का 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। बच्चों की देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति रही।