आरा: जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट स्थित गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक महिला की मौत
Arrah, Bhojpur | Jun 19, 2026 जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट स्थित गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतका कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगावां गांव निवासी स्व. राधेश्याम लाल की 53 वर्षीया पत्नी मुन्नी कुंअर उर्फ मुन्नी देवी है। इधर, मृतका के भतीजे दीपक कुमार ने बताया कि वह गांव की पांच अन्य म