धमतरी: बाइक से गिरने के कारण 14 साल के नाबालिग बालक की हुई मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिला के आमाडुला निवासी मनीष कुमार यादव 16 अप्रैल को किसी काम से चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरी आया था। वहीं वापस जाते समय अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया। जिसे इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।