खंडवा जिले के रिछफल गांव में वीर बिरसा युवा समिति के युवा एक अनोखी मुहिम लेकर आगे आए हैं। गुरुवार सुबह करीब दस बजे समिति के सदस्य मुकेश गोलकर, बबलू मोरे और गोलू गोलसर ने बताया कि गांव के कई बच्चे अब भी संसाधनों की कमी के कारण मूलभूत शिक्षा से दूर रह जाते हैं। इसी कमी को पूरा करने के लिए युवाओं ने बच्चों को कॉपी, पेन और किताबें बांटकर पढ़ाई के लिए प्रेरित किय