मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में कबड्डी विजेताओं का सम्मान समारोह, जाट महासभा ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, धर्मवीर बालियान बोले- युवाओं
मुजफ्फरनगर में जाट महासभा ने प्रदेश की विजेता कबड्डी टीम के 15 खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमपी सिंह ने की। जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि युवाओं की सफलता पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है।