संभल की बेटियों ने सहारनपुर में आयोजित नेशनल कुराश प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते और संभल का नाम रोशन किया। डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में हुई इस प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मेडल जीत कर लौटे खिलाड़ियों को और उनके कोच को एसपी ने सम्मानित किया।