रायपुर क्षेत्र के चवंडिया गांव में बिजली की हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से एक मकान में आग लग गई।जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।पीड़ित सांवरलाल ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बिजली की हाइटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से उसके मकान में आग लग गई।आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते मकान धूं धूं करके जलने लगा।आग की चपेट में आने से भारी नुकसान हुआ।