छतरपुर नगर: कोतवाली पुलिस ने हथियार तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, एक देशी कट्टा, 74 कारतूस, लाइसेंस और एक एक्सयूवी कार सहित 11 ला
रविवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक पिस्टल, दो लोडेड मैगजीन, एक देशी कट्टा, 74 कारतूस, लाइसेंस और एक एक्सयूवी कार सहित करीब 11 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हथियारों के क्रेता और विक्रेताओं की पूरी कड़ी का खुलासा किया।