दरभंगा: दरभंगा को मिली तीसरे केंद्रीय विद्यालय की सौगात, मंत्री मदन साहनी व सांसद गोपाल जी ठाकुर ने किया उद्घाटन
जिले के हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत पटोरी में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 का भव्य उद्घाटन बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी एवं सांसद गोपाल जी ठाकुर ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। दरभंगा में तीसरे केंद्रीय विद्यालय के खुलने से जिले और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।