उज्जैन शहर: वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रस्तावित बजट सदन में सर्वानुमति से पारित
नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026 - 27 का प्रस्तावित बजट सोमवार को नगर निगम मुख्यालय भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई सभागृह में ध्वनि मत एवं सर्वानुमति से पारित हुआ जिसमें उज्जैन शहर की जनता की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए नवीन आवश्यक निर्माण कार्यों को जोड़ते हुए कुल 4592 करोड़ के बजट को पारित किया गया।