बूंदी: नंदी शाला आंदोलन के समर्थन में आज बूंदी बंद, न्यायिक कार्य रहेगा स्थगित व निजी स्कूलों में रहेगा अवकाश
Bundi, Bundi | Mar 12, 2024 गौभक्तों के नंदी शाला आंदोलन के समर्थन में बूंदी शहर के विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के आह्वान पर आज मंगलवार को बूंदी के संपूर्ण बाजार बंद रहेंगे। चौगान दरवाजे पर जिम्मेदार अधिकारियों को सद्बुद्धि की कामना को लेकर भजन कीर्तन व सुंदरकांड पाठ किया जाएगा, गो भक्तों को मांग को लेकरआज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।