पंजाबी बाग: पश्चिमी दिल्ली: आपदा के लिए स्कूल तैयार, 2082 स्कूलों में “डिजास्टर रेडी स्कूल्स कैंपेन” शुरू
दिल्ली के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की दिशा में बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पूरे दिल्ली के 2,082 स्कूलों में “डिजास्टर रेडी स्कूल्स कैंपेन” शुरू किया गया। इस अभियान के तहत अब हर स्कूल में नियमित मॉक ड्रिल, सुरक्षा की ट्रेनिंग और आपदा प्रबंधन की पूरी प्लानिंग होगी।