बेगूसराय: जिले के 2,88,428 लाभुकों को मिली पेंशन की राशि, कारगिल भवन में हुआ कार्यक्रम
जिले के 2,88,428 लाभुकों को 31 करोड़ 72 लाख 70 हजार 800 रुपये पेंशन की राशि आज प्रदान की गई. यह कार्यक्रम कारगिल भवन में रविवार की दोपहर 01:00 बजे आयोजित किया गया. पटना से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम का लाइव दिखाया गया. इस मौके पर डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि अब सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत सभी पेंशन लाभार्थियों को प्रत्येक माह दी जा रही है.