अरवल: अरवल जिले में सरकारी विद्यालयों में नामांकन के लिए अनोखा तरीका, गांव-गांव जाकर बच्चों को स्कूल भेजने की अपील
Arwal, Arwal | Apr 8, 2025 मंगलवार सुबह 10 बजे अरवल जिले के मसूदा मध्य विद्यालय के एक अनोखे नामांकन अभियान के तहत बच्चों को सरकारी स्कूलों में नामांकित करने और अभिभावकों को शिक्षा की गुणवत्ता के प्रति जागरूक करने को लेकर गांव-गांव जाकर बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की गई। मसूदा मध्य विद्यालय में प्रधानाचार्य राहुल कुमार के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया।