अरवल: अरवल नगर परिषद में अध्यक्ष साधना कुमारी ने लगाया जनता दरबार
Arwal, Arwal | Apr 8, 2025 मंगलवार दोपहर 12:00 बजे नगर परिषद कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें नगरवासियों की समस्याओं को सुनने और समाधान करने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी मौजूद रहीं। इस दौरान लोगों के द्वारा जल आपूर्ति, सफाई, सड़क मरम्मत और अन्य बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अध्यक्ष ने अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।