शिकोहाबाद: थाना मक्खनपुर क्षेत्र के अदमपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कारखाना मैनेजर की हुई मौत, परिजनों में कोहराम
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र महियामई निवासी 50 वर्षीय महेश पुत्र गोपीचंद्र मक्खनपुर केसी ग्लास कारखाने में मैनेजर के पद पर कार्य करते थे। बीती रात ड्यूटी कर बाइक द्वारा घर लौट रहे थे वहां से लौटते समय थाना मक्खनपुर क्षेत्र अदमपुर रोड पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार सुबह आठ बजे करीबन हुई।