रसूलाबाद: पहाड़पुर मोड़ के समीप मोपेड से गिरकर किशोर घायल, सीएचसी में उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर
रसूलाबाद क्षेत्र के शहवाजपुर गांव निवासी नरेश का पुत्र पुष्पेंद्र मोपेड से पहाड़पुर गया था वहां से वापस लौटते समय पहाड़पुर मोड़ के समीप मोपेड अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिसमें पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया उपचार के लिए परिजन उसे लेकर CHCरसूलाबाद पहुंचे जहां डॉ दिलदार हाशमी ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया